निष्ठुर

मंगलवार, जुलाई 1, 2008 3:55 अपराह्न को कविता श्रेणी में प्रकाशित किया गया।

– १ दिसम्बर २००१

मैं अकेलेपन की चादर ओढ़
सर्दी में रहा ठिठुर।
तू स्तनों में ताप लिए
दूर खड़ी ललचाए निष्ठुर।

मैं रद में हिम का ओज लिए
गा रहा विरह रागिनी।
तरसाए तेरी तपती सॉंसों पर
तॉंडव करती स्तनाग्नि।

आ अपनी बाहें फैलाकर
सत्कार कर, अंगीकार कर।
आह रति की पीड़ा बन
मुझे स्तनों पर अपने पिघलाकर।



टिप्पणी करें

XHTML: आप इन टैग्ज़ का प्रयोग कर सकते हैं: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>