हिमल तुझे पुकार रहे

मंगलवार, जुलाई 1, 2008 4:06 अपराह्न को कविता श्रेणी में प्रकाशित किया गया।

पग निष्कासित कर देहलीज़ से
हिमल तुझे पुकार रहे।
क्यों सिसकता चौ भीति भीतर,
उन्मुक्त गगन में फुँफकार रे।

चिंतन उत्सर्ग कर व्यर्थ का
हो कंठित खग-भाखी में।
क्यों आत्मदाह इतिहास पृष्ठ पर
हो जीतक चिरस्थायी साखी में।

इन्द्रचाप सतरंगी है तू
सेतू धरा-आकाश पे।
ध्वजित हो निशि पर
रंजक तो समस्त प्रकाश में।



टिप्पणी करें

XHTML: आप इन टैग्ज़ का प्रयोग कर सकते हैं: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>