भीगी बिल्ली बारकोड में

बुधवार, अक्तूबर 7, 2009 4:26 अपराह्न को आमोद श्रेणी में प्रकाशित किया गया।

बारकोड के पेटेंट एकस्व की ५७वीं वर्षगाँठ पर गूगल ने अपना प्रतीक चिन्ह आज बारचोदे के रूप में लगाया। तो इच्छा हुई की भीगी बिल्ली का भी बारकोड बनाया जाए।

Bheegi Billi

यह बारकोड, कोड‍ १२८ में है, और अँग्रेज़ी मे् है। काफी कोशिश की, कि हिन्दी में बनाया जाये, किन्तु कोई भी औनलाईन वेबसाईट सॉफ्टवेयर, यूनीकोड को स्वीकार करने के लिये तैयार नहीं था।

बारकोड के आविष्कारक नौरमन वुडलैंड व बर्नार्ड सिल्वर ने अक्तूबर १९४९ में पहली बार बारकोड के एकस्व के लिए आवेदन किया, जो कि अक्तूबर ७, १९५२ में स्वीकार हुआ।

बारकोड एक प्रक्रिया या जिससे उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता व उसके मूल्य, डिब्बाबन्दी की तिथी व अन्य जानकारी को मशिन द्वारा पढ़ा जा सकता है।



टिप्पणी करें

XHTML: आप इन टैग्ज़ का प्रयोग कर सकते हैं: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>