मृत्यु और संगीत
आज शाम ही, गाँव से शिमला पहुंचा। नहा ही रहा था कि घर के दोनों फ़ोन बारी बारी से बजने लगे। और साथ में मेरा मोबाइल भी। नहा कर बाहर निकला तो देखा, अलग अलग लोगों कि मिस काल्स थी। वापिस फ़ोन घुमाया तो मालूम हुआ कि मेरी बड़ी नानी अपनी अंतिम साँसे गिन रही [...]